दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने राज्य के जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं की विभिन्न समस्याओं, लंबित कमीशन भुगतान एवं आर्थिक कठिनाइयों को लेकर जामा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. लुईस मरांडी को मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की है। फेडरेशन ने विधायक से राज्य सरकार के समक्ष डीलरों की मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा उन्हें पूरा कराने की पहल करने का आग्रह किया है। सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि जनवितरण प्रणाली के विक्रेता केंद्र एवं राज्य सरकार की खाद्यान्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें वर्तमान में मात्र 1.50 रुपये प्रति किलो कमीशन मिल रहा है।

कमीशन और आर्थिक सहायता बढ़ाने की मांग फे...