दुमका, अगस्त 26 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के गुमरो पंचायत में जंगली सुअरों के झुंड ने किसान की तैयार होने वाली मकई की फसल को बर्बाद कर दिया। गुमरो पंचायत के जेरूवा खिलकनाली निवासी किसान धनंजय पंडित ने जमाबंदी संख्या 6 के प्लॉट संख्या 80 में करीब एक बीघा जमीन पर उन्नत किस्म के बीज से मकई की खेती की थी।

फसल के नुकसान की जानकारी फसल करीब 10 दिनों में पूरी तरह पकने वाली थी, लेकिन सोमवार की मध्य रात्रि दर्जनों की संख्या में पहुंचे जंगली सुअरों ने खेत में घुसकर पूरी फसल को रौंद दिया। किसान धनंजय पंडित ने बताया कि जंगली सुअरों द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने की यह पहली घटना नहीं है। क्षेत्र में हर वर्ष जंगली सुअरों के झुंड किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।

किसानों की चिंताएं उन्होंने बताया कि फसल को बचाने के लिए वे कई...