दुमका, अक्टूबर 12 -- शारदीय नवरात्र अनुष्ठान का शुभारंभ Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड अंतर्गत छोटा तेतरिया डंगाल स्थित प्रज्ञापीठ में शारदीय नवरात्र अनुष्ठान की शुरुआत मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर गायत्री परिवार के सदस्यों ने विधि-विधान से पूजा कर नौ दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालु आध्यात्मिक साधना और धार्मिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। प्रज्ञापीठ में नौ दिनों तक ध्यान, जप, तप, योग, भजन-कीर्तन, आरती और संध्या वंदन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालु आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने के साथ-साथ आत्मशुद्धि और मन की शांति के लिए साधना करेंगे। नवरात्र के प्रत्येक दिन मां दुर्गा के वि...