दुमका, जुलाई 26 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। छात्र समन्वय समिति ने शनिवार को दुमका सांसद सह शासी निकाय अध्यक्ष नलिन सोरेन को ज्ञापन सौंपकर एएन कॉलेज दुमका में छात्रों से कथित मनमानी फीस की वसूली करने के मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। समिति के अनुसार कॉलेज में नामांकन के समय अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को नियमानुसार मिलने वाली फीस में छूट नहीं दी जा रही है। जबकि विश्वविद्यालय के अन्य अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों में नामांकन और प्रथम सेमेस्टर का कुल शुल्क लगभग 1000 रुपये है। वहीं एएन कॉलेज में छात्रों से 3200 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- एएन कॉलेज में फीस वसूली में अनियमितता का आरोप, सांसद को सौंपा गया ज्ञापन इससे हजारों छात्र-छात्राएं आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। मौके पर डॉ श्याम ...