दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर के कुम्हारपाड़ा बढ़ाईपाड़ा स्थित काली मंदिर के पास मंगलवार की शाम छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करने गए गौतम शर्मा के साथ मारपीट कर दी गई। मारपीट में गौतम शर्मा के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना शाम करीब पांच बजे की है। इस घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में काफी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार बढ़ाईपाड़ा स्थित काली मंदिर के पास एक इंस्टीट्यूट संचालित है, जहां मैट्रिक के छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। मंगलवार की शाम किसी बात को लेकर इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों के विद्यार्थी संस्थान के बाहर आपस में झगड़ने लगे। इसी दौरान मोहल्ले के निवासी गौतम शर्मा दोनों पक्षों को समझाने और विवाद शांत कराने ...