Dumka News: छात्रा हत्याकांड पर भाजपा ने सरकार को घेरा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
दुमका, अक्टूबर 13 -- Dumka News: दुमका जिले के काठीकुंड में नौवीं कक्षा की 14 वर्षीय आदिवासी छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने मामले को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा है। मंगलवार को भाजपा की छह सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच टीम गांव पहुंची और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोर सजा दिलाने की मांग की। झारखंड प्रदेश भाजपा की ओर से गठित जांच टोली में पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक रणधीर सिंह, शिकारीपाड़ा के पूर्व प्रत्याशी परितोष सोरेन और जमुआ की विधायक मंजू कुमारी सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। टोली का उद्देश्य घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करना, पीड़ित परिवार से बातचीत कर मामले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.