Dumka News: छात्रा हत्याकांड पर जिला जज ने लिया संज्ञान
दुमका, अक्टूबर 12 -- Dumka News: दुमका। काठीकुंड थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा की छात्रा की हत्या की दुखद घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुधांशु कुमार शशि ने अखबार में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लिया। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विवेक कुमार को आवश्यक निर्देश देते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल विधिक सहायता एवं सहयोग उपलब्ध कराने की पहल करने को कहा। प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका के सचिव द्वारा पैरा लीगल वॉलंटियर्स की एक टीम गठित कर पीड़ित परिवार से संपर्क स्थापित करने तथा उन्हें आवश्यक विधिक सहायता प्रदान करने के लिए भेजा गया। यह भी पढ़ें- Dumka News: छात्रा की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने चार घंटे तक रखा सड़क जाम...अंदर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.