दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में झारखंड छात्रावास पोषण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा छात्रावासों के सुचारू संचालन एवं बेहतर प्रबंधन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक छात्रावासों के छात्रनायक, छात्रनायिकाओं एवं छात्रावास अधीक्षकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान छात्रावासों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को योजना के तहत उपलब्ध कराई जा रही पोषण एवं भोजन संबंधी सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस क्रम में भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिक एवं संतुलित आहार की उपलब्धता तथा भोजन व्यवस्था को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई। संबंधित छात्रावास अधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि छात्र-छात्राओं को निर्धारित मानकों के अनुर...