Dumka News: छठ पूजा की तैयारियों को लेकर खूंटाबांध छठ समिति ने की बैठक
दुमका, अक्टूबर 26 -- छठ महापर्व की तैयारियां Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ को भव्य, व्यवस्थित और भक्तिमय माहौल में संपन्न कराने को लेकर खूंटा बांध छठ पूजा समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को खूंटा बांध छठ घाट परिसर में समिति की एक बैठक अशोक कुमार राउत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में छठ महापर्व के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा आयोजन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में छठ घाट की साफ-सफाई, घाट परिसर की आकर्षक सजावट, छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था और भक्ति जागरण के आयोजन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। समिति की ओर से पर्व के दौरान घाट पर स्वच्छता, बेहतर व्यवस्था और भक्तिमय माहौल बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। समिति का प्रयास है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.