Dumka News: छठ पर्व को लेकर बासुकीनाथ में घाटों की सफाई तेज, उपाध्यक्ष की पहल पर शुरू हुआ अभियान
दुमका, अक्टूबर 29 -- छठ घाटों की सफाई और सुविधाओं की तैयारी Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व को लेकर बासुकीनाथ में तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पंचायत उपाध्यक्ष रोहित कुमार राउत की पहल पर गुरुवार से छठ घाटों की साफ-सफाई का व्यापक अभियान शुरू कर दिया गया है। पहले दिन अंबा छठ घाट के मुख्य मार्ग और नाली की सफाई जेसीबी व सफाईकर्मियों की मदद से करवाई गई। घाट तक जाने वाले रास्ते में जमा कचरा, झाड़ियां और नाली में फंसे कूड़े को हटाया गया, ताकि छठ व्रतियों को घाट तक पहुंचने में परेशानी न हो। उपाध्यक्ष ने बताया कि छठ पर्व को देखते हुए आज से सभी प्रमुख छठ घाटों की सफाई निरंतर की जाएगी। इसके तहत बासुकीनाथ के प्रसिद्ध शिवगंगा सरोवर, नीचे बाजार स्थित राउत बांध, जरमुंडी का बड़ा बांध और बेलगुमा बांध के छठ घाटों की सफाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.