दुमका, अक्टूबर 18 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। नवरात्र के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय दुमका द्वारा गांधी मैदान में आयोजित चैतन्य देवियों की झांकी श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आकर्षण एवं प्रेरणा का माध्यम है जो महासप्तमी से विजयादशमी तक संचालित रहेगी। देवी स्वरूपों के माध्यम से लोगों को आत्मिक शक्ति, पवित्रता, शांति और सद्भाव का संदेश दिया जा रहा है। पंडाल का उद्घाटन संस्था की संचालिका राजयोगिनी बी के जयमाला के नेतृत्व में पूर्व मंत्री एवं जामा विधानसभा की विधायक डॉ लुईस मरांडी, नगर पर्षद दुमका के पूर्व अध्यक्ष डॉ अमिता रक्षित, राजीव रंजन, सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, सचिव संजीव कुमार जय बमबम एवं सभी गणमान्य के द्वारा किया गया। ज्ञातव्य हो कि विधायक का आज ही जन्मदिन है जिनका केक काट कर जन्मदिन मुबारक...