दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: जामा प्रखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर सोमवार को 123 मतदान केंद्रों पर बीएलए-2, बीएलओ पर्यवेक्षक एवं चुनाव पाठशाला के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए वैसे मतदाताओं को चिह्नित किया गया, जिन्होंने अब तक आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं। बैठक में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं को समय रहते सूचित करें, ताकि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा सकें। इस कार्य में बीएलओ एवं बीएलए-2 आपसी समन्वय स्थापित कर संबंधित मतदाताओं को सूचना देंगे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: खूंटी के सभी मतदान केंद्रों पर हुई बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक मतदाताओं को दस्तावेज ज...