दुमका, अक्टूबर 28 -- Dumka News: प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत दुमका में गरीबों और जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाए गए फ्लैट्स नगर परिषद की उदासीनता के कारण बदहाल होने लगे हैं। निर्माण के करीब चार साल बाद भी 128 फ्लैटों में से केवल 24 का ही लाभुकों को आवंटन हो सका है। शेष फ्लैट खाली पड़े हैं और देखरेख के अभाव में उनकी स्थिति धीरे-धीरे जर्जर होती जा रही है। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद की ओर से दुधानी पंचायत क्षेत्र के मैलगढ़ा के पास प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत करीब चार साल पहले 128 फ्लैटों का निर्माण कराया गया था। चार ब्लॉकों में बने इन फ्लैटों में प्रत्येक ब्लॉक में 32 आवास हैं, लेकिन निर्माण पूरा होने के बावजूद अधिकांश फ्लैटों का आवंटन नहीं हो सका है। परिसर के आसपास जंगली पेड़-पौधे उग आए हैं। खाली पड़े भ...