दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: काठीकुंड थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव में घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ईशाकपुर नया टोला निवासी 20 वर्षीय अशरफुल शेख के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के 21 हजार 200 रुपये नकद और चांदी जैसी दिखने वाली छह चेन बरामद की हैं। मिली जानकारी के अनुसार चंद्रपुरा निवासी 72 वर्षीय सुनील कुमार हेंब्रम ने तीन नवंबर को अपने घर में चोरी होने की लिखित शिकायत काठीकुंड थाना में दर्ज कराई थी। आवेदन के आधार पर काठीकुंड थाना कांड संख्या 38/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 305/351(3) के तहत अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रव...