दुमका, अगस्त 24 -- Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तेलियाचक गांव में चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक ही रात में तीन गायों की चोरी कर ली। इस घटना से ग्रामीणों में रोष और अपने पशुधन की सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है। पीड़ित पशुपालक ने काठीकुंड थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय और मवेशियों की बरामदगी की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बीते रात लगभग 12:38 बजे की है। तेलियाचक निवासी पीड़ित लोबीन मंडल के घर के बाहर बरामदे में उनकी 2 गायें और उनके ही पड़ोसी टीपन पाल की 1 गाय बैठी हुई थीं। इसी दौरान कुछ अज्ञात नकाबपोश चोर वहां पहुंचे और तीनों गायों को चुरा ले गए। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: घर के अंदर से चार बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह होने पर पीड़ित ने अप...