दुमका, अक्टूबर 24 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के रसिकपुर में एक घर की अलमारी से करीब दस लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित कृष्णानंद झा ने गुरुवार की शाम नगर थाना में आवेदन देकर घर में पांच साल से काम कर रही नौकरानी पर चोरी का संदेह जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृष्णानंद झा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि घर की अलमारी में परिवार के सोने और चांदी के जेवरात रखे हुए थे। इसी साल आठ मार्च को उन्होंने अलमारी खोलकर उसमें अपने बेटे की अंगूठी रखी थी। इसके बाद 20 अक्तूबर को जब जेवरात की जांच के लिए अलमारी खोली गई, तो उसमें रखे करीब दस लाख रुपये के जेवरात गायब मिले। यह भी पढ़ें- Gaya News: खिजरसराय में बंद घर का ताला काटकर लाखों के जेवरात ले उड़े चोरनौकरानी पर सं...