दुमका, सितम्बर 27 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत हेठकोरैया गांव के एक मकान का ताला तोड़कर नगद 1 लाख रूपया एवं सोने-चांदी के गहने की चोरी हो गई। चोरी की यह घटना 25 सितम्बर के बीच हुई है। इस संबंध में गृहिणी पोलिना मुर्मू ने मुफस्सिल थाना में चोरी की लिखित आवेदन दी है। पोलिना मुर्मू ने पुलिस को लिखित आवेदन में बताया कि वह 22 सितम्बर को ही सपरिवार तारबंधा प्रार्थना सभा में गई थी। कैमरा लाने के लिए वह भूल गई थी। जान-पहचान के दो युवकों को वह कैमरा लाने के लिए 24 सितम्बर की सुबह में हेठकोरैया भेजी। दोनों युवक कैमरा लेकर आ गए। यह भी पढ़ें- Deogarh News: बंद घर का ताला तोड़कर 15 लाख के जेवरात व सामान चोरी,अज्ञात पर प्राथमिकी तब तक चोरी नहीं हुई थी। 26 सितम्बर को जब वह घर पहुंची तो दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था।...