Dumka News: घटिया एमडीएम को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने स्कूल के ताले पर कर दी वेल्डिंग
दुमका, सितम्बर 5 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि।उत्क्रमित मध्य विद्यालय लकड़ाघाटी में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की घटिया गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट के ताले पर वेल्डिंग कर उसे सील कर दिया। घटना गुरुवार की है। स्कूल में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाया गया था, लेकिन भोजन की गुणवत्ता काफी खराब थी। कई बच्चों ने खाना खाने से इनकार कर दिया और घर जाकर परिजनों से शिकायत की। शिकायत के बाद अभिभावकों समेत सैकड़ों ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।
ग्रामीणों का आक्रोश ग्रामीणों ने एमडीएम की खराब गुणवत्ता, शिक्षकों की मनमानी और संयोजिका की मनमानी को लेकर आक्रोश जताया और संयोजिका को हटाने की मांग की। हंगामे के दौरान स्कूल में कार्यरत शिक्षक भी ग्रामीणों के निशाने पर रहे। कुछ लोगों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.