दुमका, सितम्बर 2 -- Dumka News: कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को स्थानीय दुमका पॉलिटेक्निक के परीक्षा केंद्र में घंटी आधारित आवासीय विद्यालय के शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा को लेकर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ केंद्र पर देखी गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान कल्याण विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...