दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: ग्राम प्रधान मांझी संगठन एवं लेखा होड़ की मासिक समीक्षा बैठक बुधवार को प्रखंड विकास कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मांझी संगठन के प्रखंड अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मुर्मू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बीते माह की कार्यों की समीक्षा की गई। वहीं अगले माह की कार्य योजना की रूप रेखा तैयार कर ली गई। बैठक में सभी ग्राम प्रधान एवं लेखा होड़ निर्देश दिया गया कि अपने अपने गांव में विकास कार्यों के लिए बैठक किया जाय। बैठक में अध्यक्ष के पद पर पट्टा प्रधान, सचिव के पद पर एक पढ़े लिखे सहायक तथा एक महिला सदस्य का चयन किया जाना है। जनगणना कार्य के लिए सर्वे दल गांव में पहुंचेगे उनलोगों को सहयोग करना है। इसके अलावा कई सुझाव एवं निर्देश दिया गया। इस अवसर पर बैठक में महावीर राय, कुबराज मु...