दुमका, नवम्बर 9 -- Dumka News: जामा प्रखंड क्षेत्र में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माहरो, बारापलासी, जामा, कैराबनी, चिकनियां चौक समेत सभी ग्रामीण इलाकों में लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया। ग्रामीणों ने परंपरा के अनुसार मिट्टी के दीये जलाकर दीपावली का पर्व मनाया। दीपों की रोशनी से गांवों की गलियां और घर जगमगा उठे। वहीं, चुटोनाथ, सिरसानाथ समेत विभिन्न काली मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। पूरे क्षेत्र में दीपावली को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Gridih News: रेम्बा- दीपोत्सव धूमधाम से संपन्न, रातभर गुलजार रहे जुआ अड्ड...