दुमका, जुलाई 3 -- Dumka News: रानेश्वर। प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत के गोविंदडीह से मोहलपुर तक करीब 4 किमी रोड की स्थिति दयनीय हो गया है। इस रोड से आवाजाही खतरे से खाली नहीं है। कच्चा रोड के बीच पानी बहने के कारण नाला बन गया है। जो रात दिन हादसे को आमंत्रण दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूली बच्चे इसी रोड से स्कूल जाते है। और जर्जर रोड में गिरकर चोटिल हो रहा है। गांव में मरीज के लिए वाहन प्रवेश नामुमकिन है। पैदल चलना भी लोगों को परेशानी में डाल दिया है। इस रोड से दर्जनों गांव के ग्रामीणों का आवाजाही लगातार जारी रहती है। लेकिन रोड निर्माण को लेकर प्रशासन उदासीन बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि समेत वरीय अधिकारी को रोड निर्माण की मांग करने के बाबजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...