Dumka News: गोपीकांदर एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय निरीक्षण
दुमका, नवम्बर 2 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने सोमवार को एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय गोपीकांदर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालय में अविलंब शैक्षणिक सत्र प्रारंभ करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। उप विकास आयुक्त ने विद्यालय में पठन-पाठन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारू संचालन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.