दुमका, जुलाई 24 -- Dumka News: हंसडीहा प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना क्षेत्र स्थित मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के सामने एक गैरेज में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हंसडीहा निवासी महतुर अंसारी उर्फ छोटू (21 वर्ष) के रूप में हुई है।

चोरी की जानकारी जानकारी के अनुसार, बीते 16 जून को उत्तम जायसवाल के गैरेज से अज्ञात चोरों द्वारा गैरेज में रखे कई उपकरणों की चोरी कर ली गई थी। घटना के बाद गैरेज मालिक ने हंसडीहा थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। आवेदन के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 60/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

पहली गिरफ्तारी जांच के क्रम में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी कांड में शामिल दो आरोपिय...