दुमका, अक्टूबर 24 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि।हंसडीहा स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गोत्सव का समापन हो गया। शुक्रवार को गाजे-बाजे और मां के जयकारों के बीच निकली विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ शामिल हुए। मां की विदाई के समय माहौल भावुक हो गया और भक्तों ने नम आंखों से अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण दिया। विसर्जन से पूर्व पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर विदाई दी गई। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना की। इसके बाद मां की प्रतिमा के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई, जो हंसडीहा चौक के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए आगे बढ़ी। यह भी पढ़ें- Gridih News: पुन:प्रेषित-सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गे को दी गई भावभीनी विदाई इस...