दुमका, अगस्त 2 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड अंतर्गत सरसाबाद पंचायत के लगवन में रविवार को सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से माँ इंदुमयी फाउंडेशन का विधिवत गठन किया गया। फाउंडेशन के गठन अवसर पर आयोजित समारोह का उद्घाटन अध्यक्ष शिवानी शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जरूरतमंद एवं गरीब महिलाओं के बीच सैकड़ों की संख्या में साड़ियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...