Dumka News: गणेश पूजा की तैयारी तेज, मटका फोड़ प्रतियोगिता में बरसेंगे इनाम
दुमका, अगस्त 26 -- Dumka News: गणेश पूजा को लेकर काठीकुंड में तैयारियां शुरू हो गई हैं। सार्वजनिक गणेश पूजा समिति की बैठक में इस वर्ष के आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति के सदस्यों ने पूजा को आकर्षक बनाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बैठक में पूजा आयोजन के लिए करीब 1.5 लाख रुपये के अनुमानित खर्च पर चर्चा हुई। सदस्यों ने पंडाल, सजावट, बिजली, प्रतिमा स्थापना, पूजा सामग्री और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर रूपरेखा तैयार की। आयोजन का प्रमुख आकर्षण मटका फोड़ प्रतियोगिता होगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में खासा उत्साह रहने की उम्मीद है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को हजारों रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता को रोमांचक बनाने के लिए आयोजन स्थल पर विशेष व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.