दुमका, सितम्बर 16 -- Dumka News: काठीकुंड थाना क्षेत्र के खेरबनी मोड़ के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार कोयला लदे हाइवा और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों में से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक के पैर में गंभीर चोट आई और पैर टूट गया। घायल युवक की पहचान काठीकुंड थाना क्षेत्र के आमझरी गांव निवासी मिकाइल हेंब्रम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मिकाइल हेंब्रम दो अन्य लोगों के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पाचुवाड़ा कोल ब्लॉक से कोयला लोड कर हाइवा दुमका की ओर जा रहा था। खेरबनी मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक को हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी。

घटना का विवरण दुर्घटना में मिकाइल हेंब्रम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर सवार अन्य दो लोगों को लेकर तत्काल किसी गंभीर चोट की स...