Dumka News: खेत में भैंस घुसने पर विवाद, दोनों पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
दुमका, नवम्बर 14 -- धान के खेत में भैंस घुसने पर विवाद Dumka News: हंसडीहा प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना क्षेत्र के ठाड़ी गांव में जहांगीर मियां के धान के खेत में भैंस घुसने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से हंसडीहा थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों के आवेदन पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहले पक्ष के जहांगीर अंसारी ने आवेदन देकर राजेंद्र यादव, श्यामलाल यादव, चंदन कुमार, साहुल यादव, कारू यादव एवं सोनू यादव को आरोपी बनाया है। जहांगीर अंसारी के आवेदन पर पुलिस ने कांड संख्या 122/26 दर्ज किया है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि 9 नवंबर को राजेंद्र यादव और श्यामलाल यादव अपनी-अपनी भैंस लेकर उनके धान के खेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.