दुमका, अगस्त 27 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर दुमका जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वीर कुंवर सिंह चौक पर धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह धरना चंदा चोरी और केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में आयोजित किया गया। मौके पर मुख्य रूप से मंत्री दीपिका पांडे सिंह मौजूद रही। धरना को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए काले कानून के प्रभाव को समझाने की जरूरत है। कहा जो लोग आज केंद्र में राज कर रहे हैं वे लोग लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते हैं। उनका विश्वास तानाशाही है। कह जब झारखंड की महागठबंधन की सरकार ने अपना अधिकार मांगा तो केंद्र को यह बात बिल्कुल...