दुमका, अगस्त 22 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को फूड सेफ्टी टीम द्वारा बासुकीनाथ के दुर्गा मंदिर एवं नगर पंचायत रोड स्थित विभिन्न पेड़ा दुकानों, भोजनालयों सहित कुल 12 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच के दौरान मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबरोटरी (एमएफटीएल ) के माध्यम से पेड़ा, हल्दी, सब्जी सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 38 नमूनों की ऑन-द-स्पॉट जांच की गई। जांच में मानक के अनुरूप नहीं पाए गए 37.5 किलोग्राम पेड़ा को मौके पर ही नष्ट कराया गया। वहीं, नगर पंचायत रोड स्थित एक पेड़ा कारखाने में पेड़ा निर्माण स्थल पर साफ-सफाई...