दुमका, जुलाई 11 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधी। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के बेलियाजोर पंचायत अंतर्गत खरना-दुखियाडीह सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। सड़क पर कीचड़ जमा हो जाने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों प्रसंजीत मुर्मू, विशाल, संतोष एवं अन्य ने बताया कि खरना गांव में प्रेमलाल सोरेन के घर के सामने सड़क की निचली सतह होने के कारण हर बार बारिश का पानी जमा हो जाता है। इसके कारण वहां कीचड़ जमा हो गया था। कीचड़ के कारण पैदल चलने वाले बुजुर्ग, बच्चे और दोपहिया वाहन चालकों को निकलने में काफी दिक्कत हो रही थी। कई बार लोग कीचड़ में फिसलकर गिर भी चुके हैं। समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने खुद ही श्रमदान कर सड़क से कीचड़ हटाने का काम किया। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थायी समाधान नही...