Dumka News: कोल ब्लॉक के विरोध में 22 गांवों के ग्रामीणों ने निकाली, रैली बोले जान देंगे जमीन नहीं देंगे
दुमका, अक्टूबर 4 -- Dumka News: शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। कोल ब्लॉक प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा है। बादलपाड़ा, कल्याणपुर, बांसपहाड़ी, लुटिया पहाड़ी और तेलंगापाड़ा सहित 22 गांवों के ग्राम प्रधान और रैयतों ने कंपनी और प्रशासन के विरोध में जोरदार रैली निकालकर प्रदर्शन किया।सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष हाथों में तख्ती और बैनर लेकर सड़कों पर उतरे और "जान देंगे जमीन नहीं देंगे और जल जंगल जमीन हमारा है" के नारे लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि कोल ब्लॉक के लिए उनकी पुश्तैनी जमीन जबरन ली जा रही है जबकि उन्हें उचित मुआवजा और पुनर्वास की कोई ठोस योजना नहीं दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.