दुमका, सितम्बर 2 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। आदिवासी मूलवासी प्रभावित संघर्ष समिति ओरमो गोपीकांदर के सदस्यों ने उपायुक्त दुमका को कोल कंपनी के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपी। समिति ने तीन सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए कहा है कि नेवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड द्वारा गोपीकांदर थाना क्षेत्र के ओरमो पंचायत के कई गांव प्रभावित हो रहे हैं। मांग पत्र में आरोप लगाया गया है कि नियमानुसार माइनिंग शुरू होने से पहले प्रभावित क्षेत्रों के सभी गांवों में वास्तविक जनसुनवाई होनी चाहिए थी, जो नहीं हुई। कंपनी द्वारा बिना ग्रामसभा की सहमति और बिना जनसुनवाई के किसी अन्य दूरस्थ क्षेत्र में खानापूर्ति कर माइनिंग का कार्य चुपचाप चलाया जा रहा है। समिति ने कहा कि इस खनन कार्य से पर्यावरण, स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल और भूमि पर सीधा असर पड़ रहा है, लेकिन प्रभावितों ...