दुमका, सितम्बर 10 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि।प्रखंड के बिसनपुर गांव में बुधवार को स्थानीय विधायक प्रदीप यादव ने कोठिया से गादी झोंपा तक बनने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क का शिलान्यास किया। करीब 17 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 65 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विभाग ने डेढ़ वर्ष में कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

विधायक का निर्देश शिलान्यास के बाद विधायक ने अधिकारियों को सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा विभागीय इंजीनियर की निगरानी में समयबद्ध तरीके से कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण कार्य में स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता देने की बात कही। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। पहले गांवों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, लेकिन समय के साथ शिक्षा, सड़क सहित अन्य क...