दुमका, जुलाई 4 -- Dumka News: जामा। जामा प्रखंड क्षेत्र के आसनसोल कुरूवा पंचायत अंतर्गत कैरबनी गांव में शनिवार को यदुवंशी जागरण मंच के तत्वावधान में 24 घंटे के अष्टयाम का शुभारंभ किया गया। धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। अष्टयाम के दौरान लगातार 24 घंटे तक "हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे" का अखंड संकीर्तन एवं भजन-कीर्तन किया जा रहा है। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि अष्टयाम की पूर्णाहुति के उपरांत रविवार को श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में पंडित जयप्रकाश मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। मुख्य जमान बालेश्वर पंजियारा के साथ साध राजीव कुमार पंजियारा, निर्मल, मनोज, अरुण, राधेश्याम, रामकिशुन, अमरेंद्र, आनं...