Dumka News: कैन्दुआटांड़ में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ
दुमका, अक्टूबर 7 -- Dumka News: मसलिया प्रखंड के नयाडीह पंचायत अंतर्गत कैन्दुआटांड़ गांव में बुधवार को तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है। उद्घाटन मैच सीतिगं डैडी क्लब झारगी टोला और एसबी अनिल इलेवन के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सीतिगं डैडी क्लब झारगी टोला की टीम ने दो गोल से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। उद्घाटन समारोह में वार्ड सदस्य के प्रतिनिधि गोपाली सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल को खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने की अपील की। प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में भी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान गोपाल टुडू, मांझी प्रधानी भुटका चोड़े, राजेंद्र चोपियार, संतोष च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.