दुमका, अगस्त 12 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 36 झारखंड बटालियन एनसीसी, धनबाद के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुभाषीष घोष के दिशा-निर्देशन में किया गया। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जूनियर कमांडिंग ऑफिसर शर्मिल सिंह एवं सूबेदार मेजर अजय कुमार के मार्गदर्शन तथा विद्यालय के एनसीसी एएनओ विश्वरूप बनर्जी के देखरेख में कैडेट्स ने हाथों में तिरंगा लेकर विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में यात्रा निकाली। यह भी पढ़ें- प्राणजीवन के एनसीसी कैडेटों ने निकाली तिरंगा रैलीकार्यक्रम का उद्देश्य यात्रा के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने भारत ...