Dumka News: कृषि तकनीक वर्टिकल फार्मिंग के प्रति किया जागरूक
दुमका, अक्टूबर 10 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि। तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय, गोड्डा के बी.एससी. कृषि चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के अंतर्गत मसलिया प्रखंड स्थित भंगाहिर गांव में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक वर्टिकल फार्मिंग के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्र शुभम उरांव, सुलेखा कुमारी, श्रेया, खुशी रानी एवं अनुष्का मुखर्जी ने किसानों को वर्टिकल फार्मिंग की तकनीक एवं इसके लाभों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने बताया कि इस तकनीक में फसलों को जमीन पर फैलाकर उगाने के बजाय कई स्तरों पर ऊर्ध्वाधर रूप से उगाया जाता है, जिससे सीमित स्थान का बेहतर उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह तकनीक विशेष रूप से कम भूमि वाले किसानों एवं शहरी क्षेत्रों में सब्जियों के उत्पादन के लिए उपयोगी हो सकती है। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.