दुमका, अक्टूबर 27 -- Dumka News: मसलिया प्रखंड के आमगाछी पंचायत अंतर्गत गुलाब बथान गांव में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान के तहत कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का आयोजन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्यामसुंदर सिंह ने किसानों के साथ किया। 22 अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलने वाली गोष्ठी में किसानों को आगामी रबी फसलों की बुवाई के लिए खेत की तैयारी, उन्नत बीज के चयन, समय पर बुवाई और संतुलित जैविक खाद के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ने किसानों को प्राकृतिक खेती और जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Madhepura News: किसानों को रबी फसल की खेती करने एवं कीट-व्याधि से बचाव की मिली जानकारी। उन्होंने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उर...