दुमका, अगस्त 26 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। शहर के कुमारपाड़ा दुर्गा पूजा समिति की बैठक मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता महेश राम चंद्रवंशी ने की। बैठक से पूर्व समिति के सक्रिय सदस्य रमेश कुमार राउत को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन किया गया। अध्यक्ष के रूप में महेश राम चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष अमित कुमार, सचिव डॉ. तुषार ज्योती, सह सचिव नितिन कुमार जोनी, कोषाध्यक्ष विश्वजीत साहा और सह कोषाध्यक्ष केशव कुमार को चुना गया। अधिवक्ता वरुण कुमार सिंह और समाजसेवी राजेश कुमार सिंह को मुख्य संरक्षक बनाया गया। बैठक में इस वर्ष पूजा को पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक भव्य बनाने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Dumka News: कुमारपाड़ा दुर्गापूजा समिति का पुनर्गठन, महेश राम चंद्रवंशी बने अध्यक्ष भव्य पंड...