दुमका, सितम्बर 21 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के धोबनाहरिन बहाल पंचायत अंतर्गत नवासर गांव स्थित एक मनरेगा कुएं से रविवार सुबह में एक महिला के शव को बरामद किया गया है। महिला की पहचान गांव की ही चुड़की मुर्मू पति मोटका मरांडी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि मृतका शनिवार शाम को दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रात में काफी खोजबीन की, पर पता नहीं चला।

घटना की जानकारी रविवार सुबह जब ग्रामीण कुएं के पास गए तो शव को पानी में छपलाया हुआ था। इसकी जानकारी जैसे गांव तक पहुंचते ही ग्रामीणों की भारी जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाल...