Dumka News: कुएं में मिले किशोरी के शव की हुई पहचान, हत्या का केस
दुमका, नवम्बर 3 -- किशोरी की पहचान और पुलिस कार्रवाई Dumka News: हंसडीहा। हंसडीहा थाना क्षेत्र के बलिया महेशपुर गांव स्थित कुएं से सोमवार को बरामद किशोरी के शव की पहचान मंगलवार को हो गई। मृतका की पहचान इसी थाना क्षेत्र के जियाजोर गांव निवासी सुहानी बास्की (16) के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने अपने बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में एक किशोरी का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सुमित पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शुरुआती प्रयास में शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार, शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया गया कि उसकी मौत करीब चार-पांच दिन पहले हुई होगी। लंबे समय तक पानी में रहने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.