दुमका, सितम्बर 22 -- Dumka News: दलाही। मसलिया थाना क्षेत्र के कुंजबोना में पुलिया से गिरने के कारण एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गम्हरा गांव निवासी धानेश्वर मरांडी के रूप में हुई है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार धानेश्वर मरांडी सोमवार की रात छाता मेला देखने के लिए कुंजबोना आया था। मेला देखने के बाद वह कुंजबोना पुलिया के चबूतरे पर सो गया।

घटना का विवरण इसी दौरान किसी कारणवश वह पुलिया से नीचे गिर गया। पुलिया से गिरने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह आसपास के लोगों की नजर शव पर पड़ी तो घटना की जानकारी गांव में फैल गई। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना मसलिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा...