Dumka News: किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: प्रखंड के समय गांव में बुधवार को नाबार्ड एवं चेतना विकास की ओर से संचालित वाडी परियोजना के तहत किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को आम, कटहल एवं सीमा पर लगाए गए पौधों के बेहतर रखरखाव और अच्छी वृद्धि के लिए जरूरी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को बताया गया कि वाडी प्लॉट में आम के पौधों के बीच मौसम के अनुकूल अंतरवर्ती खेती (इंटरक्रॉपिंग) कर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त की जा सकती है। जब तक आम के पौधे फल देना शुरू नहीं करते, तब तक किसान मौसमी फसलों की खेती कर नियमित आय का स्रोत विकसित कर सकते हैं। इससे वाडी प्लॉट किसानों के लिए सालोंभर आमदनी का जरिया बन सकता है। प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार ने अंतरवर्ती खेती के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.