दुमका, अक्टूबर 30 -- कृषक प्रशिक्षण में वैज्ञानिक खेती पर जोर Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के खुटोजोरी पंचायत के छोटा करमाटांड़ गांव में शुक्रवार को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण(आत्मा) दुमका एवं सेम कृषोन्नति योजना के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण की अध्यक्षता ग्राम प्रधान करुणामय चार ने किया। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्यामसुंदर सिंह ने किसानों को खेत बचाओ अभियान के तहत उन्नत तकनीक से खेती करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा कि बदलते मौसम और घटती पैदावार को देखते हुए अब पारंपरिक खेती के साथ-साथ वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाना जरूरी है। खेत में रासायनिक खाद के स्थान पर गोबर का प्रयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी रबी फसलों...