दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: मसलिया प्रखंड क्षेत्र में रविवार को अमावस्या तिथि में होने वाली काली पूजा को लेकर चारों ओर हर्षोल्लास का माहौल व्याप्त है। गांव-गांव में पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिरों और पूजा पंडालों को सजाया-संवारा जा रहा है। श्रद्धालुओं में पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के पारबाद गांव में यादव परिवार की ओर से आयोजित होने वाली काली पूजा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ ग्रामीण भी पूजा की व्यवस्था में जुटे हुए हैं। पंडाल सजाने, प्रतिमा स्थापित करने और प्रसाद वितरण की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Dumka News: मसलिया में काली पूजा की तैयारी को लेकर उत्सवी माहौल वहीं दूसरी ओर बास्कीडीह पंचायत के कुरुवा गांव स्थित मां तारा श्मशान ...