दुमका, जुलाई 26 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। एनएच-133 हंसडीहा देवघर मुख्य मार्ग स्थित भलुआ मोड़ के निकट शनिवार को शाम सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के नागपुर गांव निवासी राम प्रसाद राय (21) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक कोठिया हाट से बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान भलुआ मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: हाइवा की चपेट में आने से एक घायल, रेफर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक की सहायता की और घटना की सूचना संबंधित विभाग को दी। सूचना मिलते ही एनएच एम्बुलेंस मौके प...