Dumka News: कार्रवाई : पिकअप वाहन से बिहार ले जा रहे 90 पेटी अवैध शराब जब्त, चालक गिरफ्तार
दुमका, अगस्त 17 -- Dumka News: रामगढ़ थाना पुलिस ने रविवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मालवाहक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। शराब को खाली कार्टून के बंडलों के नीचे छिपाकर हंसडीहा के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार करते हुए पिकअप वाहन और 90 पेटी शराब जब्त की है। पूछताछ में चालक ने शराब तस्करी से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार रामगढ़ थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक रमेश भगत को रविवार की रात गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में विदेशी शराब छिपाकर बिहार ले जाई जा रही है। सूचना से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक दुमका के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.