दुमका, जुलाई 5 -- Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि। दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ पर जमनी क्रेशर और आमतल्ला के बीच रविवार को दो हाइवा के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि दोनों वाहनों के अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों हाइवा अपनी-अपनी दिशा से आगे चल रहे वाहनों को ओवरटेक कर निकलने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान दोनों आमने-सामने टकरा गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगला हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद गोपीकांदर की ओर से आ रहे हाइवा का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के कारण दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए यातायात बाधित रही। सूचना मिलते ही काठीकुंड थाना के एसआई केदारनाथ ...